Breaking News

भीषण गर्मी में माहेश्वरी महिला मंडल की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल शर्बत व छाछ

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु

तिल्दा-नेवरा।
भीषण गर्मी के बीच सेवा और मानवता का उदाहरण पेश करते हुए तिल्दा-नेवरा माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा राहगीरों के लिए शीतल पेय वितरण का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

माहेश्वरी समाज के कैलाश गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार, दिनांक 15 अप्रैल 2026 को तिल्दा-नेवरा के बुधवार बाजार में प्याऊ, शर्बत एवं छाछ वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए हजारों राहगीरों ने शीतल पेय का लाभ उठाया।

इस सेवा कार्य में माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष समत गांधी, सचिव कनक भट्टर, मयूरी डागा सहित समाज की वरिष्ठ सदस्य विमला देवी लाहोटी, डॉ. आशा भट्टर, उषा राठी, पूनम गांधी, राखी सोनी, शारदा राठी एवं अन्य महिला मंडल की सदस्याएं एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी के इस मौसम में आमजन को राहत पहुंचाना और सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा। महिला मंडल की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

About Santosh Kumar

Check Also

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला ‘आईकॉन ऑफ देवभूमि अवॉर्ड 2026’ का सम्मान

Khojkhbarchhattisgarh.com कुमाऊँ केसरी की अनूठी पहल, देश-विदेश की हस्तियां एक मंच पर हुईं शामिल उत्तराखंड …