
तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु
तिल्दा-नेवरा (रायपुर)।
जिला पंचायत क्षेत्र 6 के ग्राम निनवा में दिनांक 14 अप्रैल 2026, मंगलवार की रात्रि 10 बजे बजरंग भक्त एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में भव्य दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत रायपुर की सभापति एवं समाजसेवी श्रीमती शैल महेंद्र साहू (महिला एवं बाल विकास विभाग) शामिल हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ जगत जननी अम्बे रानी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
मुख्य अतिथि श्रीमती साहू ने ग्राम निनवा वार्ड क्रमांक 10 के लिए सी.सी. रोड निर्माण हेतु 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति को 1101 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सरपंच श्री गोविंद सारंग, भूतपूर्व सरपंच श्री गिरेन्द्र साहू, श्री धर्मेंद्र वर्मा, श्री देवेन्द्र वर्मा, श्री लक्ष्मीनारायण वर्मा, श्री रामनारायण साहू, जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री महेंद्र जेठी, उपसरपंच श्री प्रकाश जेठी, श्री सुनील शर्मा, श्री ऋषि वर्मा, श्री हरीश वर्मा, श्री ओम साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत झांकियों और भक्ति संगीत ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
khojkhbarchhattisgarh hindi news