Breaking News

पीडीए मौकापरस्तों की जमात, जनता को गुमराह कर रही सपा – अशोक यादव

Khojkhbarchhattisgarh.com

राष्ट्रीय लोकदल बताएगा नया राजनीतिक विकल्प, पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन मजबूत करने का दावा

मुरादाबाद: उत्तरप्रदेश
अशोक यादव (पूर्व पर्यटन एवं राजस्व मंत्री, उत्तर प्रदेश) ने मुरादाबाद में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीडीए केवल “मौकापरस्त लोगों की जमात” है, जो जनता के साथ मज़ाक कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी सत्ता सुख के लिए परिवारवाद की राजनीति कर रही है और मुस्लिम-यादव समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है। भाजपा का डर दिखाकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

अशोक यादव ने कहा कि पीडीए का वास्तविक मतलब “पहले पागल बनाओ, फिर दगा दो और उसके बाद आराम करो” बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने पहले मायावती के साथ गठबंधन किया, फिर गेस्ट हाउस कांड जैसी घटनाएं हुईं, और आज भी मुस्लिम नेताओं के मुद्दों पर पार्टी गंभीर नहीं दिखती। उन्होंने आजम खान का जिक्र करते हुए कहा कि उनके समर्थन में कोई बड़ा आंदोलन नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। पार्टी यादव, मुस्लिम, जाट, गुर्जर, दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को साथ लेकर सर्वहारा समाज को संगठित करेगी।

लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित इस प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वे हमेशा सपा के खिलाफ चुनाव मैदान में रहे हैं क्योंकि सपा परिवारवाद की राजनीति करती है, जबकि वे जनता के हितों के लिए संघर्ष करते हैं।

अशोक यादव ने दावा किया कि वे काशी से शंखनाद कर चुके हैं और यह अभियान पूरे प्रदेश में सियासी बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का कारवां अब सड़कों पर उतर चुका है और परिवारवाद की राजनीति करने वालों को बेनकाब किया जाएगा।

About Santosh Kumar

Check Also

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम – रानी सौरभ जैन

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु तिल्दा नेवरा, रायपुरकेंद्र सरकार द्वारा पारित …