Breaking News

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम – रानी सौरभ जैन

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु


तिल्दा नेवरा, रायपुर
केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी सौरभ जैन ने इसे देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है।

श्रीमती जैन ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देने का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है और यह अधिनियम उसी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं और निर्णय लिए गए हैं।

श्रीमती जैन ने आगे कहा कि इस कानून के लागू होने से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं अधिक आत्मनिर्भर बनेंगी और समाज के हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

अंत में उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए आगे आएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

About Santosh Kumar

Check Also

पीडीए मौकापरस्तों की जमात, जनता को गुमराह कर रही सपा – अशोक यादव

Khojkhbarchhattisgarh.com राष्ट्रीय लोकदल बताएगा नया राजनीतिक विकल्प, पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन मजबूत करने का …