Breaking News

सक्ती में वेदांता पावर प्लांट हादसा: बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, कई मजदूरों की मौत, 40 से अधिक घायल

Khojkhbarchhattisgarh.com

रायपुर खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु

सक्ती (छत्तीसगढ़):
जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बॉयलर फटने से बड़ा विस्फोट हो गया। इस हादसे में करीब 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि कई मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने लिया संज्ञान

घटना की जानकारी मिलते ही जिले के प्रभारी मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब ने तुरंत उच्च अधिकारियों और जिला प्रशासन से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम की निगरानी शुरू कर दी है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं।

घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
मंत्री जी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर घायलों को उच्च स्तरीय अस्पतालों में रेफर करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मृतकों के प्रति शोक संवेदना
मंत्री जी ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। साथ ही शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी

मंत्री जी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के आदेश दिए हैं।

भविष्य में रोकथाम के निर्देश
प्रशासन और प्लांट प्रबंधन को घटना की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सरकार पीड़ितों के साथ

मंत्री जी ने कहा कि राज्य शासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …