Breaking News

तिल्दा-नेवरा में कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन, राजस्व मंत्री कार्यालय का किया घेराव

Khojkhbarchhattisgarh.com

पंडित दीनदयाल चौक से निकली रैली, विधायक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन

स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु

तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण):
रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू बंजारे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिल्दा-नेवरा में सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से हुई, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। इसके बाद रैली के रूप में कार्यकर्ता तुलसी स्थित विधायक कार्यालय पहुंचे, जहां पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी निर्मित हो गई।

कांग्रेस नेताओं ने कई स्थानीय मुद्दों को लेकर नाराजगी जताई, जिनमें प्रमुख रूप से तिल्दा में बाईपास निर्माण न होना, ऑनलाइन सट्टा का बढ़ता कारोबार, ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति, रेक पॉइंट पर ट्रकों की ओवरलोडिंग व बिना ढके परिवहन, लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं, सासाहोली शराब भट्टी अपहरण कांड का खुलासा न होना, नगर पालिका में भ्रष्टाचार व सफाई व्यवस्था की कमी, शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा तथा जनपद पंचायत में ठेकेदारी को लेकर अनियमितताएं शामिल हैं।

इस प्रदर्शन में पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू बंजारे, राम गिडलानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, मोती हिंदुजा, जीतेन्द्र सेन, राहुल तेजवानी, लक्ष्मी नारायण वर्मा, विजय सोनू मारखंडे, अनूप रवानी, सुनील सोनी, श्रीमती आशा यादव, देवा दास टंडन, के. कृष्ण मूर्ति, ओम ठाकुर, राजेश कोटवानी, नानक छाबड़िया, सनत सेन, प्रशांत गुप्ता, नीरज राठी, योगेश पटेल, कैलाश गांधी, जगतू मंडले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नेवरा थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात रहा।


About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …