
तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु
तिल्दा-नेवरा:
तिल्दा क्षेत्र में स्थित आरआरबी नेवरा क्रमांक एक एवं प्राथमिक शाला तिल्दा बांसटाल के शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा सेवानिवृत्त प्रधानअध्यापक श्री भागीरथी पांसे के जन्मदिन के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भागीरथी पांसे ने ‘आओ खुशियां बांटे’ पहल के तहत नेवता भोज का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में अतिथियों एवं शिक्षक समुदाय के लोगों ने भाग लिया और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सौरभ जैन, वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन, किरण बाला छाबड़िया, शिक्षा विभाग के बीआरसी देवेंद्र ठाकुर, बीईओ बीआर दास, संकुल प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदानी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, समन्वयक, पांसे सर के परिजन एवं मित्रगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद रानी सौरभ जैन ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। वे केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवनोपयोगी व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान करते हैं, जिससे विद्यार्थी आदर्श नागरिक बनते हैं।
समारोह के दौरान भागीरथी पांसे के दीर्घकालीन सेवाकाल, समर्पण, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं आत्मीय माहौल में हुआ।
khojkhbarchhattisgarh hindi news