
तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु
तिल्दा-नेवरा (रायपुर):
तिल्दा-नेवरा में भारत के महान समाज सुधारक एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आंबेडकर चौक वार्ड क्रमांक 4 एवं टाकीज के पीछे वार्ड क्रमांक 17 में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करने की बात कही।
इस दौरान तिल्दा-नेवरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। उन्होंने अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए समाज के हर वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया और कभी हार नहीं मानी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा रायपुर ग्रामीण महामंत्री अनिल अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के राजू पाटिल, लुकराम बघेल, भाजपा रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष राम पंजवानी, मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी, पार्षदगण जयेश पैकरा, रानी सौरभ जैन, विनोद नेताम, राजकुमार गेंड्रे, दिनेश गायकवाड़, धर्मेंद्र डहरिया, डॉ. खुमान वर्मा, आदर्श वर्मा, सौरभ जैन, लक्ष्मीचंद नागवानी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
khojkhbarchhattisgarh hindi news