Breaking News

भ्रामक खबरों पर कड़ा प्रहार: नगर पालिका अध्यक्ष ने थाने में दिया ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Khojkhbarchhattisgarh.com

छवि धूमिल करने की साजिश का आरोप, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

तिल्दा-नेवरा।
सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में फैल रही भ्रामक खबरों को लेकर तिल्दा-नेवरा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा ने अपनी छवि धूमिल करने की साजिश का आरोप लगाते हुए देर शाम थाना तिल्दा-नेवरा पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

अध्यक्ष वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस मामले में उनका नाम घसीटा जा रहा है, उससे उनका दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया और समाचार प्लेटफॉर्म पर उनका नाम जोड़कर झूठा और भ्रामक माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने इसे उनकी राजनीतिक साख और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की सुनियोजित साजिश बताया।

थाना पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल में नगर पालिका के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और पार्षद एकजुट नजर आए। सभापति ईश्वर यदु सहित सतीश निषाद, धर्मेंद्र डहरिया, प्रेम कोसले, यशवंत वर्मा, मनोज साहू, रामेश्वर साहू, सागर पंजवानी, यशवंत सेन, आदर्श वर्मा, भूषण निषाद, मुनेश साहू, अनिल नायक और आदित्य वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कुछ लोग जानबूझकर अध्यक्ष का नाम इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर झूठी जानकारी फैला रहे हैं, जिससे आम जनता के बीच भ्रम और अविश्वास का माहौल बन रहा है। इस पर आईटी एक्ट, मानहानि और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

अध्यक्ष चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस प्रकार की हरकतें बंद नहीं हुईं, तो वे संबंधित लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने से पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने दो टूक कहा कि लोकतंत्र में आलोचना का स्वागत है, लेकिन झूठ और षड्यंत्र के जरिए किसी की छवि खराब करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के बाद यह मामला पूरे नगर में चर्चा का केंद्र बन गया है। अब सभी की नजर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और जांच के निष्कर्ष पर टिकी हुई है, जिससे सच्चाई सामने आ सके।

About Santosh Kumar

Check Also

3 साल बाद फरार हत्यारे गिरफ्तार: तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण, छत्तीसगढ़) थाना तिल्दा नेवरा पुलिस …