Breaking News

कांग्रेस की बड़ी बैठक: बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने बनी रणनीति

Khojkhbarchhattisgarh.com

खरोरा मंडल में चुनावी तैयारी तेज, ग्राम-वार्ड कमेटियों के गठन पर जोर

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

खरोरा (रायपुर ग्रामीण)।
जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) रायपुर के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अंतर्गत खरोरा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों और संगठनात्मक अभियानों को ध्यान में रखते हुए ग्राम, वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना रहा।

वरिष्ठ नेताओं ने भरा जोश

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—

विनोद चंद्राकर (पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव, जिला प्रभारी)

गिरीश देवांगन (पूर्व अध्यक्ष, खनिज विकास निगम)

पप्पू राजेन्द्र बंजारे (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण)

अश्वनी वर्मा (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा)

लक्ष्मीनारायण वर्मा (ब्लॉक प्रभारी)

देवव्रत नायक (पूर्व जनपद अध्यक्ष)

रविंदर ‘बबलू’ भाटिया (मंडल अध्यक्ष)


बूथ और वार्ड स्तर पर नियुक्तियों पर जोर

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने के लिए रिक्त वार्ड एवं बूथों में नियुक्तियां की गईं। साथ ही सभी सेक्टर प्रभारियों को जल्द से जल्द बूथ कमेटियों के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

बैठक में क्षेत्र के कई सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख हैं—
सुरेंद्र गिलहरे, धनेश वर्मा, कपिल नशीने, श्याम लाल बघेल, विजय साहू, अतुल अग्रवाल, राजेश पटेल, भानुप्रताप भट्ट, संत नवरंगे, मुकेश ठाकुर, शंकर रात्रे, ललित कटारे, सीता चौहान, संदीप साहू, अजहर खान, मीराज खान, घनश्याम बंजारे, राजू पाल, परमेश्वर नायक, छबिला सेन सहित अन्य कार्यकर्ता।

आगामी कार्ययोजना

बैठक के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने कहा कि अब कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता हर बूथ पर सक्रिय रहेगा। ग्राम स्तर पर कमेटियों का गठन तेजी से किया जा रहा है, ताकि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई जा सके और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …