
भुनेश्वर ओडिसा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता
भुवनेश्वर (ओडिशा):
भारत के पहले हिंदी क्रिकेट कमेंटेटर एवं प्रतिष्ठित शिक्षाविद् प्रो. डॉ. रबी चतुर्वेदी ने डॉ. पबित्र मोहन सामंतराय के साथ मिलकर ओडिशा के माननीय राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कंभमपति से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रो. डॉ. चतुर्वेदी ने राज्यपाल को देश और विदेश में क्रिकेट की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें प्रशिक्षण देने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि जमीनी स्तर पर क्रिकेट को मजबूत किया जाए, तो भारत का भविष्य और अधिक सशक्त हो सकता है।

वहीं डॉ. पबित्र मोहन सामंतराय ने पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए मीडिया कर्मियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्रता और कल्याण के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।
माननीय राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कंभमपति ने दोनों के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि खेल और मीडिया, दोनों ही राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस दिशा में सकारात्मक पहल और सहयोग का आश्वासन दिया।
यह शिष्टाचार भेंट खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और देश में मीडिया व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।
khojkhbarchhattisgarh hindi news