Breaking News

तिल्दा-नेवरा पार्षद रानी सौरभ जैन ने किया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, 10 लाख की लागत से होगा निर्माण

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 21 में इसाई समुदाय के लिए बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन पार्षद रानी सौरभ जैन द्वारा किया गया। यह भवन विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका के सभापति राजकुमार गेंडरे, सभापति संतोष यदु, बिशप डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ की द राइट रेव्ह. सुषमा कुमार, डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ के सचिव नितिन लॉरेंस, पार्षद दिनेश साहू, भाजपा तिल्दा मंडल के उपाध्यक्ष सौरभ जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद रानी जैन ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकराम वर्मा से सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की गई थी, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह भवन समाज के सभी वर्गों के लिए उपयोगी साबित होगा और शादी-विवाह, बैठक तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर बिशप सुषमा कुमार ने विधायक एवं पार्षद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने वायदे को पूरा किया है, जिसके लिए पूरा समाज उनका आभारी है।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनीश ठाकुर, रेव्ह. सुबोध कुमार, रेव्ह. प्रमेंद्र सिंह, एम.डी. बेक (सचिव), रेव्ह. जितेन्द्र मसीह, रेव्ह. वेसली वानी, डॉ. यू. सुना, रेव्ह. अमन वानी, एम. गुडे, सुनील लाल, माइकल जयंती, बलविंदर सिंह, हिमांशु लाल, डॉ. प्रिंशा लाल, सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …