Breaking News

3 साल बाद फरार हत्यारे गिरफ्तार: तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण, छत्तीसगढ़) थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में 3 वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लगातार अपनी पहचान छिपाकर और ठिकाना बदलकर पुलिस से बचते फिर रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

वर्ष 2023 में ग्राम कुंदरू निवासी जितेन्द्र पाल की ग्राम जलसो में कुछ आरोपियों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस दौरान आरोपियों ने मृतक के पुत्र पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

इस मामले में थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 143/2023 के तहत धारा 302, 307, 458, 147, 148, 149, 294, 506बी, 427, 384 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन अन्य आरोपी पिछले 3 सालों से फरार चल रहे थे।
तिल्दा पुलिस लगातार तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी थी।
हाल ही में पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने गांव जलसो आने वाले हैं।
इस सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी
फेन्टा उर्फ फिरन्ता पारधी (26 वर्ष)
मनोज उईके (30 वर्ष)
ईशु उईके (26 वर्ष)
(सभी निवासी ग्राम जलसो, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर)
आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।

खास बातें
3 साल से फरार थे आरोपी
पहचान छिपाकर दूसरे राज्यों में रह रहे थे।मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता
तिल्दा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

About Santosh Kumar

Check Also

सरोरा में राशन संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Khojkhbarchhattisgarh.com मार्च माह का राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण, राशन दुकान बंद कराने की …