Breaking News

सड्डू मे निषाद समाज के सामाजिक भवन का भूमि पूजन संपन्न

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु

तिल्दा-नेवरा/रायपुर।
जिला पंचायत रायपुर की सभापति एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रतिनिधि श्रीमती शैल महेंद्र साहू द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 अंतर्गत ग्राम पंचायत सडडू में निषाद समाज के सामाजिक भवन निर्माण हेतु पंचायत द्वारा आबंटित भूमि पर विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती शैल महेंद्र साहू ने निषाद समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक भवन बनने से समाज के लोगों को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने समाज की एकता एवं विकास के लिए इस पहल को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सडडू के सरपंच श्री नंदू साहू, जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री महेंद्र जेठी, निषाद समाज के अध्यक्ष श्री अलख राम निषाद, श्री जेठूराम निषाद, श्री सेवाराम निषाद, श्री सेवकराम निषाद, श्री छबीराम निषाद, श्री लाला निषाद, श्री संतराम भक्त सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण में संपन्न हुआ, जहां समाज के लोगों में उत्साह एवं हर्ष का माहौल देखने को मिला।

About Santosh Kumar

Check Also

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला ‘आईकॉन ऑफ देवभूमि अवॉर्ड 2026’ का सम्मान

Khojkhbarchhattisgarh.com कुमाऊँ केसरी की अनूठी पहल, देश-विदेश की हस्तियां एक मंच पर हुईं शामिल उत्तराखंड …