Breaking News

अमरकंटक से सोमनाथ धाम तक आस्था की पदयात्रा, नेवरा में कांवड़ियों का भव्य स्वागत

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

तिल्दा-नेवरा। श्री सिद्धेश्वर धाम जारा से बोल बम कांवड़िया संघ के नेतृत्व में लगभग 200 महिला, पुरुष एवं बच्चों का जत्था धार्मिक आस्था और भक्ति के साथ अमरकंटक पहुंचा। कांवड़ियों ने अमरकंटक स्थित भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मां नर्मदा का पवित्र जल लिया और पैदल यात्रा करते हुए सोमनाथ धाम लखना पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित किया।

जल अर्पण के पश्चात कांवड़ियों ने स्नान किया और पुनः सोमनाथ धाम से जल लेकर पैदल जारा के लिए प्रस्थान किया। इसी दौरान नेवरा में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा कांवड़ियों का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश शर्मा, संरक्षक श्री बालकिशन शर्मा एवं ब्राह्मण समाज नेवरा के सचिव श्री मनीष शर्मा के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर तथा श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

ब्राह्मण समाज ने कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए जलपान एवं विश्राम की विशेष व्यवस्था भी की। लंबी पदयात्रा के बीच मिली इस आत्मीय सेवा और स्वागत से कांवड़िया संघ के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र कश्यप, बल्लू शर्मा, युवा अध्यक्ष प्रीतेश शर्मा, वैभव शर्मा, अध्यक्ष महेश केसरवानी, आनंद शर्मा, आशीष शर्मा, सुमन शर्मा, टीनू शर्मा, विनोद शर्मा, दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक एकता के इस आयोजन ने नेवरा में श्रद्धा का माहौल बना दिया। कांवड़ियों ने समाज द्वारा किए गए स्वागत एवं व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

About Santosh Kumar

Check Also

अपर संचालक संजीव तिवारी के खिलाफ जांच की मांग, राज्यपाल समेत प्रमुख संवैधानिक पदाधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Khojkhbarchhattisgarh.com रायपुर खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर। प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ ने जनसंपर्क …