तीन दिनों तक मानस गान, श्रीराम कथा, सत्संग और संतों के आशीर्वचन से भक्तिमय होगा माता कौशल्या मंदिर परिसर

रायपुर खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर/चंदखुरी, 25 सितंबर 2026। माता कौशल्या मंदिर परिसर चंदखुरी में “मानस दर्शन जीवन अर्पण – मानस ब्रह्म गर्भ (मानस मंथन-6.0)” के तहत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मानस महोत्सव एवं अलंकरण समारोह का आयोजन 26, 27 एवं 28 सितंबर 2026 को किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह आयोजन का छठवां वर्ष है और इस वर्ष इसे भव्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन माता कौशल्या मंदिर समिति चंदखुरी एवं मानस दर्शन जीवन अर्पण छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में किया जा रहा है। तीनों दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों से मानस मंडलियां अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगी। साथ ही संत-महात्माओं के आशीर्वचन, श्रीराम कथा एवं मानस गान का आयोजन होगा।
26 सितंबर को मंत्री गुरु खुशवंत साहेब करेंगे शुभारंभ
शनिवार 26 सितंबर को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब होंगे। सुबह 11 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा माता कौशल्या देवी का नगर भ्रमण कराया जाएगा। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब कलश यात्रा में शामिल होकर प्रमुख कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे।
शाम 4 बजे से मां शारदा मानस मंडली चंदखुरी, शक्ति संगम मानस परिवार भिंभौरी बेमेतरा, जय मां कारीपाट मानस परिवार सिवनी रायपुर और गौरी शंकर मानस परिवार कौसरा बागबाहरा महासमुंद द्वारा मानस प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 7 बजे से श्री नारायण महाराज, राधे निकुंज रौहणी गौधाम शिक्षण एवं जनकल्याण संस्थान जांजगीरी भिलाई द्वारा सत्संग एवं आशीर्वचन होगा।
27 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे शामिल
रविवार 27 सितंबर को मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे। इस दिन मानस गान एवं अलंकरण समारोह के साथ आशीर्वचन और श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कौशला पीठाधीश्वर श्री राजीव लोचन, उपाध्यक्ष गौसेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन, द्वारा आशीर्वचन एवं श्रीराम कथा प्रस्तुत की जाएगी।
संध्या में जय मां कारीपाट मानस मंडली सिवनी रायपुर, ज्ञान गंगा मानस परिवार गनियारी दुर्ग, श्रद्धासुमन बालिका मानस परिवार पचपेड़ी धमतरी, शक्ति संगम मानस मंडली भिंभौरी बेमेतरा, जय जगत आजाद मानस परिवार आलेखुटा रायपुर, गौरीशंकर मानस परिवार कौसरी बागबाहरा महासमुंद तथा तुलसी के बिरवा मानस परिवार बिलासपुर प्रस्तुति देंगे।
28 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं शिव डहरिया होंगे शामिल
सोमवार 28 सितंबर को कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया शामिल होंगे।
इस दिन मानस गान एवं अलंकरण समारोह के साथ आशीर्वचन एवं श्रीराम कथा का आयोजन होगा। श्री मज्जयोतिर्मयानंद सरस्वती, सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा बेमेतरा तथा श्री सिया गोवर्धन शरण चतुर्भुज, सिरकट्टी आश्रम पांडुका गरियाबंद द्वारा आशीर्वचन एवं श्रीराम कथा प्रस्तुत की जाएगी।
संध्या में स्वांत: सुखाय मानस परिवार छुईहा राजिम, अदिति हर्षा बालिका मानस परिवार बागबाहरा महासमुंद, सुर समृद्धि मानस परिवार बेमेतरा, सीताराम मानस परिवार मुसरा डोंगरगढ़, स्वरांजली मानस परिवार तुमाकला, शोर संदेश मानस परिवार खैरझिटी महासमुंद तथा रामदास मानस परिवार बदौरा कबीरधाम द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
प्रदेशभर से मानस मंडलियां एवं पदाधिकारी होंगे शामिल
आयोजन में श्रीराज मानस संघ धमतरी, मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर, जिला मानस संघ दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा, श्रीराम किंकर शिष्य परिषद छत्तीसगढ़, श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़, श्री राजीव लोचन मानस संघ गरियाबंद तथा मां भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा सहित विभिन्न मानस संघों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
आयोजन समिति ने प्रदेशभर के श्रद्धालुओं, मानस प्रेमियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से तीनों दिनों के कार्यक्रम में शामिल होकर माता कौशल्या धाम चंदखुरी में आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।
संपर्क : 8770360338
स्थान : माता कौशल्या धाम, चंदखुरी, रायपुर (छत्तीसगढ़)
khojkhbarchhattisgarh hindi news