Breaking News

ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल–सीजन 7 के ग्रैंड फिनाले में डॉ. पवित्र मोहन सामंतराय हुए शामिल

Khojkhbarchhattisgarh.com

Beauty with Purpose’ की थीम पर सजा रायपुर का भव्य आयोजन, भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तीकरण और प्रतिभाओं को मिला मंच

रायपुर, 27 सितंबर 2026। आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल–सीजन 7 का भव्य ग्रैंड फिनाले रायपुर स्थित हुकम्स ललित महल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सौंदर्य, फैशन, मनोरंजन, भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सरोकारों का शानदार समागम देखने को मिला।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स (IFSMN), नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवित्र मोहन सामंतराय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आयोजन में उपस्थित प्रतिभागियों, आयोजकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अतिथियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

‘Beauty with Purpose’ बनी आयोजन की खास पहचान

आयोजन की थीम “Beauty with Purpose” रखी गई, जिसके माध्यम से सौंदर्य के साथ प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, भारतीय सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने फैशन, कला और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ग्रैंड फिनाले में किड्स, मिस, मिसेज, स्टेट तथा डायमंड सहित विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं एवं टाइटल होल्डर्स को उनके प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

भारतीय एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी झलक

कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों, कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। आयोजन में महिला सशक्तीकरण, प्रेरणा, सौंदर्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी विशेष सम्मान प्रदान किए गए। इसी क्रम में “मानवता रत्न सम्मान–2026” भी प्रदान किया गया।

उभरती प्रतिभाओं को मंच देने की पहल की सराहना

डॉ. पवित्र मोहन सामंतराय ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और प्रतिभाओं को एक मंच पर जोड़ने वाली इस पहल को महत्वपूर्ण बताया तथा प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आयोजक रूना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में फिल्म, फैशन, सौंदर्य और समाजसेवा से जुड़े अनेक व्यक्तित्वों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विनीता मलिक, सब्बी सूरी, फेमिना मिस इंडिया अनुष्का तथा सिमरन सचदेवा सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

आयोजक रूना शर्मा ने जताया आभार

कार्यक्रम की आयोजक रूना शर्मा ने ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल–सीजन 7 को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, प्रायोजकों, पार्टनर्स, मीडिया प्रतिनिधियों और आयोजन टीम के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।

ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल–सीजन 7 का यह आयोजन सौंदर्य और फैशन से आगे बढ़कर प्रतिभा, संस्कृति, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सरोकारों को एक मंच पर लाने वाला समारोह बना।


About Santosh Kumar

Check Also

मां मावली मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियां पूरी, 11 अक्टूबर से होगी घट स्थापना

Khojkhbarchhattisgarh.com ज्योति कलश प्रज्ज्वलन के लिए श्रद्धालु ₹751 जमा कर करा सकेंगे पंजीयन, नौ दिनों …