रायपुर नगर निगम महापौर पद के लिए गजाला खान ने की कांग्रेस पार्टी से दावेदारी |

रिपोर्टर पवन बघेल
राजधानी रायपुर नगर निगम के महापौर और पार्षद चुनाव का बिगुल बज चुका है जिसकी तैयारियां जोरों शोरों पर है, आपको बता दें कि वहीं रायपुर नगर निगम के महापौर के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सक्रिय कार्यकर्त्ता, कर्मठ, जुझारू और निष्ठावान कार्यकर्त्ता गजाला खान रायपुर नगर निगम के महापौर की दावेदारी कर रही है बता दें सर्वे में सबसे लोकप्रिय नेत्री के रूप में गजाला खान को देखा जाता है।और वह 20 सालो से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता है।
वहीं गजाला खान कांग्रेस पार्टी से जानेमाने महिला नेत्री के रूप में पहचाने जाते हैँ |और काफी समय से कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में एक्टिव है |
यह महिला नेत्री हर कोई के दुख और सुख में हमेशा तत्पर खड़ी रहती हैँ जिसके कारण हमेशा इनके साथ हर कोई कदम से कदम मिलाकर चलना चाहते हैं |और एक सर्वे के दौरान यह पता भी चला है रायपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए चर्चित चेहरा के रूप में गजाला खान को जाना जाता है जो की अभी वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सक्रिय कार्यकर्त्ता हैं | सर्वे के दौरान लोगों से जानकारी लेते हुए पता चला कि जनता महापौर के रूप में गजाला खान को ही देखना पसंद करते हैं क्योंकि, वह युवा चेहरा है और सभी महिलाओं को एक साथ एकजुट लेकर चलने वाली है। सभी के सुख-दुख में खड़े होकर वह सभी का साथ देती है ऐसा वहां की जनता का कहना है।उनकी इस निस्वार्थ सेवा भावना से ही लोग उनको बहुत ज्यादा पसंद करते हैं, यही वजह है कि रायपुर नगर निगम महापौर के पद के लिए पहली पसंद बनी है।
khojkhbarchhattisgarh hindi news