छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम
संचालित लोहा अयस्क खदान में अधिकारीयों की अक्रामकता के कारण खदान बंद है
संवाददाता संतोष कुमार यदु
रायपुर,शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम द्वारा भानुप्रतापपुर ब्लॉक के भैंसाकनहार क्षेत्र के आरी डोंगरी में संचालित लोह अयस्क खदान में अधिकारियों की अक्रमरता के कारण लोह अयस्क खदान कई वर्षों से बंद है। जिसके कारण क्षेत्र के बेरोजगारों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। विदित हो की खदान खुलने के पहले छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अधिकारी दीपक गुप्ता ने यह कहा था की खदान खुलने से क्षेत्र के 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र के कई गाड़ी वालों का गाड़ी चलेगा। खदान खुलने के बाद मात्र 120 लोगों को रोजगार मिला और गाड़ी वालों को भी रोजगार नहीं मिला कई लोगों द्वारा इस खदान के चक्कर में गाड़ी खरीद लिया गया था वह भी गाड़ी उनका खींचा गया ।छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अधिकारी दीपक गुप्ता द्वारा जनसुनवाई के समय क्षेत्र के विकास की बड़ी-बड़ी बात किया था किंतु वह भी कुछ नहीं हुआ। इस खदान के चक्कर में कई लोगों के द्वारा 14 चक्का ट्रक खरीदा गया था। वह भी यह खदान बंद हो जाने के कारण खिंच गया । और लोगों के खेत तक नीलाम हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों द्वारा खदान के संबंध में जानकारी लेने हेतु छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अधिकारी दीपक गुप्ता को फोन लगाया जाता है तो दीपक गुप्ता द्वारा फोन भी नहीं उठाया जाता एवं आम जनता को जानकारी भी नहीं दिया जाता जिसके कारण भी आम जनता में आक्रोश है। शिवसेना प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से मांग करती है कि क्षेत्र के जनता की मांग को देखते हुए तत्काल आरी डोगरी लोह अयस्क खदान भैंसाकनहार प्रारंभ किया जाए। और क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध किया जाए।