Breaking News

मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्याम बिहारी जायसवाल कलार समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में होंगे शामिल*

Khojkhbarchhattisgarh.com

*मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्याम बिहारी जायसवाल कलार समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में होंगे शामिल*

संवाददाता संतोष कुमार यदु

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव कलार सिन्हा समाज जिला राजनांदगांव के नवनिर्वाचित पदाधिकारी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 2 मार्च 2025 रविवार को ग्राम पेंडरी तहसील डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव में रखा गया है जिसमें जिला कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में समाज के निर्वाचित सरपंच जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी मंत्री स्वास्थ्य विभाग, विशिष्ट अतिथि माननीय सांसद श्री संतोष पांडे जी ,श्री अभिषेक सिंह पूर्व सांसद जी राजनांदगांव ,कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री युवराज सिन्हा जी ,प्रांतीय संरक्षक श्री दीपक सिन्हा जी, होंगे कार्यक्रम के अध्यक्षता करेंगे नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री शिव शंकर डड़सेना जी , कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि श्री भारत वर्मा जी ,महामंत्री ,प्रदेश भाजपा श्री कोमल सिंह राजपूत जी ,जिला अध्यक्ष भाजपा ,श्री चंद्रिका प्रसाद डड़सेना जी सामाजिक कार्यकर्ता ,कार्यक्रम मैं विशेष रूप से डागेश्वर सिन्हा ,प्रांतीय अध्यक्ष युवा मंच कलार समाज श्री लोकेश सिन्हा,जिला अध्यक्ष युवा मंच ,श्रीमती निर्मला सिन्हा जिला अध्यक्ष महिला मंच कलार समाज, जिला कलार समाज एवं समस्त तहसीलों के पदाधिकारी की उपस्थिति विशेष रूप से रहेगी कार्यक्रम की तैयारी कलार समाज के द्वारा बड़ी जोर-शोर से की गई है जिसमें जिले से लगभग 2000 की संख्या में स्वजातीय बंधुओं के शामिल होने की संभावना है कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे दीप प्रज्वल के साथ प्रारंभ होगी कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण पश्चात नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा प्रथम सत्र में पधारे अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात दोपहर 12.00 बजे भोजन की व्यवस्था होगी साथ ही विभिन्न बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी , मंडल स्तर के पदाधिकारी मंडलेश्वरों को जवाबदारी दी गई है अपने अपने क्षेत्र के पंच, सरपंच, जनपद सदस्यों,पार्षद गण, है उनकी जानकारी जिला संगठन को उपलब्ध कराएंगे ,

स्वास्थ्य शिविर लगेगी
सुयश हॉस्पिटल भिलाई के सौजन्य से कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें लोगों का उपचार निशुल्क किया जाना है

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र अपराह्न 3:00 बजे प्रारंभ होगा जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे माननीय विधायक डोंगरगांव श्री दलेश्वर साहू जी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, विधायक डोंगरगढ़ श्री भोलाराम साहु जी, विधायक खुज्जी श्रीमती संगीता सिन्हा विधायक संजरी बालोद श्री नवाज खान जी पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव श्री सुरेश सिन्हा जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगढ़ की उपस्थिति में होगी कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं सिविल सेवा में सेवा देने वाले सामाजिक बंधुओं का भी सम्मान इस मंच के माध्यम से किया जावेगा अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात सामाजिक परिचर्चा एवं अध्यक्ष महोदय की उपस्थिति में अन्य चर्चा होगी कार्यक्रम की व्यवस्थागत तैयारी ग्राम पेंडरी के समस्त स्वजातीय द्वारा की जा रही है

About Santosh Kumar

Check Also

How to Evaluate the Reliability of Online Information

Khojkhbarchhattisgarh.comThe internet has made it easier to find information about almost any subject, but availability …