Breaking News

पदोन्नत प्रधान पाठकों को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, एवम उन्हें उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई

Khojkhbarchhattisgarh.com

*पदोन्नत प्रधान पाठकों को दी गई विदाई*
पदोन्नत प्रधान पाठकों को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, एवम उन्हें उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई

रिपोर्टर रोहित वर्मा

खरोरा;–शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव में पदोन्नत प्रधान पाठक श्री गजेंद्र कुमार देवांगन, श्री दीपक कुमार वर्मा, श्रीमती दिव्या गुलाब लकड़ा को कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। पदोन्नत प्रधान पाठकों को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, एवम उन्हें उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई। इस कार्यक्रम में प्राथमिक प्रधान पाठक श्रीमती मीना गायकवाड, श्रीमती कुंती वर्मा पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक श्रीमती ईश्वरी पांडे, शिक्षक विष्णु देवांगन, श्रीमती वीणा ध्रुव, संकुल समन्वय श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर जी उपस्थित थे, साथ ही शाला विकास समिति से श्री जगमोहन वर्मा जी, गोपी गिलहरे जी, डॉक्टर बी. आर. गौतम जी एवं प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय की महिला समूह के सभी सदस्य उपस्थित थी। नवागांव के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पदोन्नत शिक्षकों को शुभ शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया गया एवं साल में दिए गए योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

About Santosh Kumar

Check Also

How to Evaluate the Reliability of Online Information

Khojkhbarchhattisgarh.comThe internet has made it easier to find information about almost any subject, but availability …