Breaking News

*नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा जिसमें बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा किया गया

Khojkhbarchhattisgarh.com

*नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा जिसमें बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा किया गया

*

*शपथ से पहले सक्रिय हुई नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा एवं उनकी टीम*

संवाददाता संतोष कुमार यदु

तिल्दा-नेवरा : नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों के स्कूलों में निरीक्षण किया गया साथ में जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन वार्ड नंबर 1 के पार्षद ईश्वर यदु ,भाजपा मंडल शहर के अध्यक्ष मनोज निषाद सहित मंडल के पदाधिकारी के नेतृत्व में हुए अनेको कार्यक्रम साथ स्कूली छात्र-छात्राओं का परीक्षा और स्कूलों की स्थितियो का निरीक्षण करने पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा जिसमें बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा किया गया और स्कूलों में चला रहे मध्यान भोजन समूह के कार्यकर्ताओं से भी किया आग्रह की स्कूली छात्र-छात्राओं को साफ स्वच्छ स्वादिष्ट और पौष्टिकता के भी रखे ख्याल बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य देना भी हमारी जिम्मेदारी , साथ ही नगर पालिका तिल्दा नेवरा में भाजपा की अध्यक्ष व ज्यादा संख्या में भाजपा पार्षदों की चुनाव जीतने के खुशी बच्चों के बीच मनाया गया जिसमें बच्चों को नेवता भोज दिया गया साथ ही पढ़ाई के सामग्री भी वितरण किया गया और स्कूल की दशा पर वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्कूल के आसपास का वातावरण अच्छा हो साफ सफाई बेहतर हो बच्चों को परीक्षा में किसी भी प्रकार के कोई दिक्कत ना हो जिसका ख्याल रखा जाए साथ ही बोर्ड का परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं के साथ श्रीमती वर्मा ने उनका हौसला बढ़ाने के लिए मोटिवेशनल बातें कहीं और शुभकामनाएं प्रेषित किया वही वार्ड क्रमांक 8 ,वार्ड क्रमांक 7 ,वार्ड क्रमांक 9 ,वार्ड क्रमांक 13 ,वार्ड क्रमांक 14 ,के विभिन्न स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे श्रीमती वर्मा ने कहा कि नगर की हर समाज की हर वर्ग की चाहे वह बच्चे हो युवा हो महिलाएं हो बुजुर्ग हो सबकी मूलभूत सुविधाओं के लिए सदैव सजग रहेगी उक्त कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद विद्यालय की प्रिंसिपल दुष्यंत सोनी बद्रीनारायण बगड़िया माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेश चंदानी, नरेंद्र शर्मा, सौरभ जैन,डॉ खुमान वर्मा, अरविंद वर्मा,अमरजीत पासवान, आशीष शर्मा, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

About Santosh Kumar

Check Also

How to Evaluate the Reliability of Online Information

Khojkhbarchhattisgarh.comThe internet has made it easier to find information about almost any subject, but availability …