Breaking News

*कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने की अपील: गजेंद्र सिंह गुड्डू परसवारा*

Khojkhbarchhattisgarh.com

*कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने की अपील: गजेंद्र सिंह गुड्डू परसवारा*

*खोज खबर छत्तीसगढ़ ब्योरो सतना*: सतना के भरहुत गार्डन में 26 मार्च को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की गई है। किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडी डायरेक्टर तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह गुड्डू परसवारा ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अपने साथियों के साथ भ्रमण कर इसके लिए लोगों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आज किसानों के साथ छल और अन्याय हो रहा है, और चारों तरफ से किसानों को लूटा जा रहा है। इसके लिए सभी किसान सहित आम जनमानस को एकत्रित होकर अपनी आवाज बुलंद करने की सख्त आवश्यकता है।

गजेंद्र सिंह गुड्डू परसवारा ने सभी आम जनमानस एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील करते हुए कहा है। कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आप लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें एवं आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा-नेवरा में कांग्रेस ने मनाई स्व. परसराम भारद्वाज की जयंती

#तिल्दा_नेवरा #कांग्रेस #परसराम_भारद्वाज #जयंती #छत्तीसगढ़ #कांग्रेस_कार्यकर्ता #खोज_खबर_छत्तीसगढ़_न्यूज