
नेवधा (हथबंद), बलौदाबाजार।
भारतीय जनता पार्टी नवापारा हथबंद मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह ग्राम पंचायत नेवधा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी नए पदाधिकारियों को गुलाल लगाकर एवं भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

समारोह में मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं महिला शक्तियों ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आनंद यादव, नवापारा हथबंद मंडल अध्यक्ष डॉ. दौलत पाल एवं विधायक प्रतिनिधि श्री करण वर्मा के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष श्री आनंद यादव, जनपद पंचायत सिमगा अध्यक्ष डॉ. दौलत राम पाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री मोहन धिगड़े ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा व सेवा भाव से कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय देते हुए यह संकल्प लिया कि वे पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करेंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएंगे। मंडल स्तर पर संगठन विस्तार के लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का भी संकल्प लिया गया।
सम्मानित पदाधिकारीगणों में प्रमुख रूप से शामिल थे:
मंडल उपाध्यक्ष – श्री दिनेश चवरे, श्री धनेश्वर निषाद, श्री जीवनलाल साहू, श्रीमती धनेश्वरी वर्मा
महामंत्री – श्रीमती ईश्वरी मारखड़े, श्रीमती प्रेमलता वर्मा
मंत्री – श्रीमती कविता वर्मा, श्रीमती लीली वर्मा, श्री खेमराज वर्मा
कोषाध्यक्ष – श्री झालाराम वर्मा
मीडिया प्रभारी – श्री प्रकाश पाल
सोशल मीडिया प्रभारी – श्री धनीराम रजक
कार्यालय प्रभारी – श्री महिलांगे
सरपंच प्रतिनिधि – श्री दिनेश वर्मा
वरिष्ठ कार्यकर्ता – श्री बिस्मभर निर्मलकर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया और क्षेत्रीय विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।
khojkhbarchhattisgarh hindi news