Breaking News

शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश की खुशहाली की कामना की

Khojkhbarchhattisgarh.com
खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

दंतेवाड़ा, बस्तर।
शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा इन दिनों बस्तर संभाग के संगठनात्मक दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। मिश्रा ने मां दंतेश्वरी से देश की समृद्धि, शांति एवं आम जनता की खुशहाली की कामना की।

उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात कर आशीर्वाद भी लिया तथा बस्तर क्षेत्र की सांस्कृतिक, धार्मिक और जनभावनाओं को नमन करते हुए कहा कि मां दंतेश्वरी की कृपा से बस्तर और समूचे छत्तीसगढ़ की उन्नति सुनिश्चित है।

चंद्रमौली मिश्रा के इस दौरे को शिवसेना के संगठन विस्तार और जनसंवाद के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके साथ शिवसेना के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

About Santosh Kumar

Check Also

ग्राम सांकरा, बेमता और निनवा में विकास कार्यों का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर शैल महेन्द्र साहू

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर/ तिल्दा जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकरा, …