Breaking News

सिमगा–तिल्दा नेवरा–खरोरा–आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Khojkhbarchhattisgarh.com

रायपुर छत्तीसगढ़ खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर तिल्दा नेवरा।  नागपुर भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ रायपुर जिला ग्रामीण के जिला संयोजक दीपक शर्मा ने नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण मार्ग राज्य मार्ग क्रमांक-20 (सिमगा–तिल्दा नेवरा–खरोरा–आरंग) के उन्नयन और चार लेन निर्माण की मांग रखी।

मुलाकात के दौरान दीपक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। राजकीय गमछे को देखकर नितिन गडकरी ने इसके बारे में जानकारी ली। इस पर दीपक शर्मा ने उन्हें बताया कि यह छत्तीसगढ़ की पहचान एवं राजकीय सम्मान का प्रतीक है।

05 राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ता है महत्वपूर्ण मार्ग

दीपक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि लगभग 70 किलोमीटर लंबा सिमगा–तिल्दा नेवरा–खरोरा–आरंग मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह मार्ग पांच राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाले कनेक्टिंग मार्ग के रूप में उपयोग होता है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात दबाव या रूट परिवर्तन की स्थिति में भी इस मार्ग का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है, जिसके चलते यहां लगातार भारी यातायात रहता है।

उन्होंने मांग रखी कि इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्गों से कनेक्टिंग मार्ग के रूप में आवश्यक दर्जा देते हुए केंद्रीय सड़क एवं इंफ्रास्ट्रक्चर निधि (CRIF) से चार लेन सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाए।

गडकरी ने NHAI अधिकारियों को दिए निर्देश

मांग को गंभीरता से सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संबंधित NHAI अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे क्षेत्रवासियों में इस महत्वपूर्ण मार्ग के विकास को लेकर उम्मीद जगी है।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा शहर के उपाध्यक्ष सौरभ जैन भी उपस्थित रहे।

यदि यह मार्ग चार लेन में विकसित होता है तो सिमगा, तिल्दा-नेवरा, खरोरा और आरंग सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।

About Santosh Kumar

Check Also

चाकू-धारदार हथियारों पर पुलिस की पैनी नजर, दुकानदारों को सख्त निर्देश

Khojkhbarchhattisgarh.com वेल्डिंग-फैब्रिकेशन दुकानों, लोहारों और चाकू धार करने वालों को दिए सख्त निर्देश, सोशल मीडिया …