Breaking News

विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर यादव समाज में आक्रोश — सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग

Khojkhbarchhattisgarh.com

रायपुर खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 23  अगस्त 2026। यादव समाज के प्रति विधायक अजय चंद्राकर द्वारा दिए गए कथित आपत्तिजनक एवं अशोभनीय बयान को लेकर यादव समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। यादव ठेठवार समाज छत्तीसगढ़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री परमानंद यादव ने विधायक अजय चंद्राकर के बयान की कड़ी निंदा करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

श्री परमानंद यादव ने कहा कि यादव समाज स्वाभिमानी समाज है और समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी भी समाज के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। विधायक अजय चंद्राकर को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करते हुए समाज से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यादव समाज ने सदैव देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज की गरिमा, सम्मान और स्वाभिमान के विरुद्ध किसी भी प्रकार की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी।

समाज की प्रमुख मांगें

1. विधायक अजय चंद्राकर सार्वजनिक रूप से यादव समाज से माफी मांगें।
2. आपत्तिजनक एवं अशोभनीय बयान को तत्काल वापस लिया जाए।
3. भविष्य में समाज के प्रति सम्मानजनक एवं मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की लिखित आश्वासन दिया जाए।

श्री यादव ने कहा कि यदि समाज की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो यादव समाज लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन सहित व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

उन्होंने यादव समाज के सभी सामाजिक बंधुओं से शांति, एकता एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा समाज के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की।



About Santosh Kumar

Check Also

चाकू-धारदार हथियारों पर पुलिस की पैनी नजर, दुकानदारों को सख्त निर्देश

Khojkhbarchhattisgarh.com वेल्डिंग-फैब्रिकेशन दुकानों, लोहारों और चाकू धार करने वालों को दिए सख्त निर्देश, सोशल मीडिया …