
तिल्दा-नेवरा से बड़ी खबर:
ख़बर का हुआ असर! नगरपालिका की 2 एकड़ जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा — एसडीएम की सख्ती लाई रंग
✍️ खोज ख़बर छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट
तिल्दा-नेवरा:
पत्रकारिता की ताकत फिर साबित हुई। खोज खबर छत्तीसगढ़ ने बीते दिनों तिल्दा-नेवरा नगरपालिका की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को प्रमुखता से उठाया था। अब इस खबर का असर साफ़ दिखने लगा है। एसडीएम के निर्देश पर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए लगभग 2 एकड़ शासकीय भूमि (खसरा नंबर 1141) से अवैध कब्जा हटा दिया गया।
भू-माफियाओं की साजिश पर चला प्रशासन का बुलडोज़र
सूत्रों के अनुसार, यह भूमि कुछ स्थानीय प्रभावशाली भू-माफियाओं द्वारा कब्जाई जा रही थी, जिनके संबंध क्षेत्रीय राजनीति से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। लंबे समय से चल रहे अतिक्रमण की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा की जाती रही थी, परंतु अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कब्जा हटवाया।
एसडीएम की सख्ती से हुई कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लगातार हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम तिल्दा-नेवरा ने तत्काल आदेश जारी किए, जिसके बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और शांति पूर्ण ढंग से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को मुक्त कराया गया।

जनता ने ली राहत की सांस
नगरवासियों ने इस कार्रवाई पर प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यदि इसी तरह भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होती रही, तो सरकारी संपत्तियों की रक्षा सुनिश्चित हो सकेगी और ऐसे तत्वों के हौसले पस्त होंगे।
सिर्फ कब्जा हटाना नहीं, दोषियों पर हो कानूनी कार्रवाई
हालांकि नागरिकों ने यह भी मांग की है कि कब्जा हटाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जिन लोगों ने नगरपालिका की जमीन पर अवैध निर्माण की साजिश रची, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए, ताकि आगे कोई भी इस प्रकार का दुस्साहस न कर सके।
✒️ जब-जब कलम उठी है, तब-तब परिवर्तन की लहर चली है।
चाहे वह नेता हो, कोई पदाधिकारी या भ्रष्ट तंत्र – जब पत्रकारिता की सच्ची आवाज उठती है, तो सत्ता की नींव हिलती है। तिल्दा नेवरा के भूमाफियाओं को याद रखना होगा कि यही कलम है जो उनके मंसूबों को उजागर करती है और भविष्य तय करती है।
ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ़ का मुहिम सकार क़लम से आयेगी क्रांति पत्रकार अपने क़लम की ताकत को पहचाने जय जोहार

khojkhbarchhattisgarh hindi news