Breaking News

दृष्टि में एकता… आवाज़ में शक्ति :
क़लम में ताकत कैमरे में हर तस्वीर पर नज़र राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का बैठक हुआं सम्पन्न

Khojkhbarchhattisgarh.com

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता नईं दिल्ली

नई दिल्ली (KCN):
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM) की मासिक संगठनात्मक बैठक का आयोजन गूगल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से सम्पन्न हुआ। बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री धीरज कुमार ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवित्र मोहन सामंतराय ने की।

बैठक में संगठनात्मक विस्तार, व्यापक सदस्यता अभियान, राज्य स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन और 16 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित RPM के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने हेतु अपने विचार एवं बहुमूल्य सुझाव साझा किए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से –

श्री वीरेंद्र कुमार सैनी (प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली-एनसीआर),

मेहताब खान चंद (राष्ट्रीय संयोजक),

जगदीश यादव (राष्ट्रीय संयोजक),

के. श्रीनिवास राव (प्रदेश संयोजक, आंध्र प्रदेश),

श्री अमरजीत सिंह मौआर (प्रदेश संयोजक, बिहार),

शांति गौतम (प्रदेश संयोजक, हिमाचल प्रदेश),

संतोष कुमार यदु (संयोजक, छत्तीसगढ़),

अजय चौधरी (समन्वयक, पश्चिम बंगाल),

श्रीमती सुनीता उपाध्याय, श्रीमती केडी मिश्रा, श्री के. नागकोटेश्वर राव, संतोष पात्रा, भूपेन्द्र,रात्रे, पवन बघेल, प्रकाश जोशी, अनिल भट्ट आतिश बासा,

ताहिर अहमद (कार्यक्रम समन्वयक),

बीडी देशपांडेय (महासचिव, IFSNM)
तथा विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


बैठक का समापन सामूहिक संकल्प के साथ किया गया कि संगठन के कार्य को राष्ट्रीय स्तर तक और अधिक गति एवं मजबूती दी जाएगी।


About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …