अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 56 पौवा शराब व नकदी जप्त

तिल्दा-नेवरा (रायपुर):
तिल्दा नेवरा पुलिस ने अभियान कार्यवाही के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध शराब बिक्री के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में शराब और नकदी रकम जप्त की गई है।
मामले का विवरण
दिनांक 05 सितंबर 2025 की रात्रि में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्टेट बैंक के पास, नेवरा निवासी पप्पन पंजवानी अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही की गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी राजेश उर्फ पप्पन पंजवानी पिता स्व. सेवकराम पंजवानी उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03, स्टेट बैंक के पास, नेवरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर के पास से 56 पौवा देशी/अंग्रेजी शराब तथा ₹7,530/- नकदी जप्त की गई। आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
यह कार्रवाई निरीक्षक रमाकांत तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा एवं पुलिस टीम द्वारा एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम के साथ मिलकर की गई।
इस अभियान को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन में अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई निजात (नशामुक्ति) कार्यक्रम के तहत अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए की गई है।
khojkhbarchhattisgarh hindi news