Breaking News

तिल्दा नेवरा में धारदार वस्तु से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Khojkhbarchhattisgarh.com
ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता तिल्दा-नेवरा

तिल्दा नेवरा (खोज ख़बर छत्तीसगढ़):
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ललित साहू निवासी नेवरा अपने परिवार के साथ पड़ोस में आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात के समय कार्यक्रम स्थल की छत पर राजा साहू अपने साथी होमेश साहू के साथ शराब पी रहा था। प्रार्थी व परिजनों ने उन्हें शराब पीने से मना किया, जिस पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी पर हाथ मुक्का तथा धारदार वस्तु से हमला कर चोट पहुँचाई।

पीड़ित की शिकायत पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 395/2025 धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा साहू पिता राजकुमार साहू (उम्र 21 वर्ष), निवासी महामाया पारा, वार्ड क्रमांक 08, तिल्दा नेवरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं, उसका साथी होमेश साहू घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस ने मुखबिर तैनात कर दिया है।

About Santosh Kumar

Check Also

छत्तीसगढ़ यादव (ठेठवार) महासभा का शपथ ग्रहण एवं कार्यकारिणी विस्तार समारोह संपन्न, पुष्पा यादव बनीं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

Khojkhbarchhattisgarh.com राजिम में मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, समाज की एकता …