Breaking News

तिल्दा-नेवरा : हितग्राहियों का सपना हुआ साकार, मिला भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र

Khojkhbarchhattisgarh.com
ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु

तिल्दा-नेवरा।शहर के उन लोगों का सपना आखिरकार पूरा हो गया, जो लंबे समय से अपने घर के निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे थे। प्रधानमंत्री आवास योजना (मोर जमीन-मोर मकान) के अंतर्गत नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के 22 वार्डों के कुल 21 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र एवं स्वीकृत नक्शा प्रदान किया गया।

अब हितग्राही अपने-अपने आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। यह पल हितग्राहियों के लिए काफी खास रहा, क्योंकि वे लंबे समय से अपने सपनों का घर बनाने के लिए भवन अनुज्ञा मिलने का इंतजार कर रहे थे।

भवन अनुज्ञा वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला खुमान वर्मा, मुख्य नगरपालिकाधिकारी अनीश ठाकुर, पार्षद गण—ईश्वर यदु, राजकुमार गेंड्रे, लष्मीचन्द नागवानी, विनोद नेताम, दिनेश साहू, सतीश निषाद सहित परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक व हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी हितग्राहियों को बधाई देते हुए जल्द से जल्द मकान निर्माण कार्य प्रारंभ करने का आह्वान किया गया।


About Santosh Kumar

Check Also

उधारी रकम के विवाद में खूनी हमला धारदार हथियार से वार करने वाले 03 आरोपी व 01 नाबालिग गिरफ्तार

Khojkhbarchhattisgarh.com घटना में प्रयुक्त स्कूटी (₹70 हजार) और चाकू जप्त, तिल्दा नेवरा पुलिस की त्वरित …