Breaking News

रायपुर में ओडिसी नृत्य की झलक, शास्त्रीय नृत्य और संगीत की लय पर झूमे दर्शक

Khojkhbarchhattisgarh.com

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु

भुवनेश्वर:- कमला देवी संगीत महाविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर में पलुस्कर स्मृति एवं डॉ. श्रीमती अनीता सेन जयंती पर एक समारोह का आयोजन किया गया। भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति द्वारा संचालित कमला देवी संगीत महाविद्यालय, छत्तीसगढ़ का एक प्रसिद्ध संस्थान है। इस अवसर पर, विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर दीप प्रज्वलित किया और संस्थान को शुभकामनाएं दीं।

कलिंगायन त्योत्रिकम संस्थान की प्रमुख गुरु पुष्पिता मिश्रा ने मुख्य कलाकार के रूप में ओडिसी नृत्य के माध्यम से “अहिल्या” का प्रदर्शन किया। इसके बाद, कलिंगायन तौर्यत्रिकम संस्थान के नृत्य कलाकारों ने सबसे पहले सरस्वती वंदना और उसके बाद शास्त्रीय गायन और लोक संगीत प्रस्तुत किया।

ओडिशा के कलिंगायन त्योत्रिकम संस्थान से मीता दास, डॉ. सुष्मिता दाश, श्रीयाश्री पति, आद्यासा मिश्रा, ज्योतिर्मयी सदांगी और तारिणी नायक प्रमुख प्रतिभागी रहीं।

इस कार्यक्रम में कई नृत्य शिक्षक, गायक, कलाकार और दर्शक उपस्थित थे।

About Santosh Kumar

Check Also

मिशन वार्ड के होनहार आर्चित मैती ने CA इंटरमीडिएट में लहराया सफलता का परचम, पार्षद रानी सौरभ जैन ने किया सम्मानित

Khojkhbarchhattisgarh.com प्रथम प्रयास में ग्रुप-1 परीक्षा उत्तीर्ण कर हासिल की उपलब्धि, तीनों विषयों में प्राप्त …