Breaking News

करवा चौथ के लिए सजा बाजार लौटी रौनक

Khojkhbarchhattisgarh.com
ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता खरोरा

खरोरा;- तीज त्यौहार सीजन से बाजार गुलजार हो रहा है। 10 अक्टूबर को करवा चौथ है अब बाजार में रोनक दिखने लग गयी है। वहीं करवा चौथ पर्व एक दिन के बाद आ रहा है। बाजार में रोनक ज्यादा बढ़ गयी है। करवा चौथ पति पत्नी के बीच के प्रेम को दर्शाने है। वाला बेहद निष्ठा पूर्ण और श्रद्धाभाव से उपवास रखने वाला त्यौहार है। इस त्यौहार को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। प्राचीन काल से महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत करती आ रही है। करवा चौथ से पहले खरोरा नगर सहित  रायपुर जिले और अन्य क्षेत्रों में खरोरा के
बाजारों में रौनक बढ़ गयी है। नगर के बाजार में इन दिनों बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी करने पहुंच रही है। अपने पंसद की सौंदर्य प्रसाधन करने महिलाओं की भीड़ उमड़ी है। रेडिमेंट, ज्वेलर्स दुकानों में भी खरीदार पहुंचने लगे हैं। वहीं नगर के ब्यूटी पॉर्लर में भी महिलाओं की भीड़ बढ़ने लग गयी है।

करवा चौथ का सामान खरीदने के लिए महिलाएं बाजार पहुंच रही है। बाजार भी सज धज गया है। बाजारों में रौनक बढ़ रही है। महिलाएं करवा चौथ पर परंपरागत परिधान महिलाएं ही पसंद करती है, लेकिन साड़ी और चुनरी की भी बिक्री बढ़ी है। फैंसी स्टोर मनिहारी सामान की कीमतें पिछले साल की तुलना में बढ़ी है।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …