Breaking News

खरोरा में 17 वर्षीय किशोर लापता, परिजन परेशान

Khojkhbarchhattisgarh.com

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता खरोरा

खरोरा नगर के केशला क्षेत्र, स्टेट बैंक के सामने रहने वाले पन्ना देवांगन के पुत्र यश देवांगन (उम्र 17 वर्ष) दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 12 बजे घर से कहीं चले गए हैं, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
लापता यश देवांगन का चेहरा लंबा, रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट 6 इंच, शरीर मध्यम है। लापता होने के समय उन्होंने काला लोअर एवं ग्रे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।

परिजनों के अनुसार, यश के घर न लौटने से परिवार अत्यंत चिंतित और परेशान है। यदि किसी व्यक्ति को यश देवांगन के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो कृपया नीचे दिए गए पते या मोबाइल नंबर पर सूचित करें।

पता: पन्ना देवांगन, खरोरा (केशला), स्टेट बैंक के सामने, रायपुर (छत्तीसगढ़)
मोबाइल नंबर: +91 98269 93277

सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम प्रदान किया जाएगा।
परिजनों ने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत साझा कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत करें।

फोटो 3 यश देवांगन लापता

About Santosh Kumar

Check Also

करियादामा चौक मं मनाय गिस पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि, कांग्रेस नेता मन देइन श्रद्धांजलि

Khojkhbarchhattisgarh.com खरोरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु खरोरा/करियादामा।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अउ भारत रत्न …