Breaking News

सौरभ विश्वनाथ मिश्र ने की  रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी….

Khojkhbarchhattisgarh.com

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता खरोरा

खरोरा!   खरोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा जिला पंचायत रायपुर के पूर्व सभापति एवं मोहरेंगा क़ृषि सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष, सौरभ विश्वनाथ मिश्र ने भी जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर दी है!  जिससे अन्य दावेदारों मे थोड़ी खलबली नजर आ रही है,  ज्ञात हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष के चयन हेतु प्रभारी बनाकर श्री प्रफुल्ल गुडाधे जी (एआईसीसी सचिव) को रायपुर भेजा गया है और वह रायपुर शहर एवं रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारों से रायशुमारी कर रहे हैं
रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सौरभ विश्वनाथ मिश्रा के अलावा और भी कई नेता इस पद के लिए दावेदार हैं इनमें प्रमुख नाम पूर्व अध्यक्ष उधोराम वर्मा, धनेंद्र साहू के पुत्र प्रवीण साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पप्पू बंजारे और भावेश बघेल शामिल हैं। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर जिले के पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुडाधे ने 8 अक्टूबर को रायपुर जिला कांग्रेस भवन मे जिला कांग्रेस कार्यकारणी के साथ बैठक की तथा 15 अक्टूबर तक ग्रामीण के सभी दसो ब्लॉक मे जाकर ब्लॉक कार्यकारणी के लोगो से मुलाक़ात करेंगे! अब देखना होगा कि कांग्रेस आलाकमान इस पद पर किसे नियुक्त करता है!

About Santosh Kumar

Check Also

मिशन वार्ड के होनहार आर्चित मैती ने CA इंटरमीडिएट में लहराया सफलता का परचम, पार्षद रानी सौरभ जैन ने किया सम्मानित

Khojkhbarchhattisgarh.com प्रथम प्रयास में ग्रुप-1 परीक्षा उत्तीर्ण कर हासिल की उपलब्धि, तीनों विषयों में प्राप्त …