50 वर्षों के अनुभव से संगठन को मिलेगी नई मजबूती

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता रायपुर छत्तीसगढ़
नई दिल्ली राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM) ने वरिष्ठ पत्रकार विजय कांत दीक्षित को उत्तर प्रदेश का राज्य संयोजक नियुक्त किया है। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवित्र मोहन सामंतराय ने की।
लगभग पांच दशक की सशक्त पत्रकारिता यात्रा के साथ श्री दीक्षित भारतीय मीडिया जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने वर्ष 1976 में दैनिक देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसके बाद टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के नवभारत टाइम्स में तीन दशकों से अधिक समय तक विशेष संवाददाता के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दीं।
श्री दीक्षित वॉयस ऑफ लखनऊ के संस्थापक संपादक, दैनिक भास्कर (नई दिल्ली) के कार्यकारी संपादक तथा भारतीय ज्ञानपीठ की पत्रिका ‘नया ज्ञानोदय’ के समन्वयक संपादक जैसे अहम दायित्व निभा चुके हैं।
वर्तमान में वे देश की ऐतिहासिक पत्रिकाओं अमृत बाजार पत्रिका और युगांतर के मुख्य संपादक हैं।
RPM नेतृत्व का मानना है कि श्री दीक्षित की नियुक्ति से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा पत्रकार हितों की लड़ाई और अधिक प्रभावी होगी।
khojkhbarchhattisgarh hindi news