Breaking News

महीनों से जाम नाली बनी बीमारी की फैक्ट्री, मच्छरों के हमले से वार्डवासी बेहाल

Khojkhbarchhattisgarh.com

मलेरिया-डेंगू का खतरा बढ़ा, नगर पालिका की लापरवाही उजागर

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता तिल्दा-नेवरा

तिल्दा-नेवरा।
नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 03, किसान राइस मिल के समीप स्थित नाली बीते कई महीनों से पूरी तरह जाम पड़ी हुई है। नाली का गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरे मोहल्ले में गंदगी का साम्राज्य फैल चुका है।

लगातार जलभराव के कारण इलाके में मच्छरों का भयानक प्रकोप देखने को मिल रहा है। स्थानीय रहवासी मलेरिया, बुखार व त्वचा रोगों से पीड़ित हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग रात में चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं, वहीं बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका में स्वच्छता केवल कागज़ों तक सीमित रह गई है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। जनता द्वारा दिए जा रहे टैक्स का दुरुपयोग हो रहा है, जबकि ज़मीनी स्तर पर कोई काम दिखाई नहीं दे रहा।

रहवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन न तो नाली की सफाई हुई और न ही फॉगिंग कराई गई। सवाल उठता है कि—
अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी बीमारी की ज़िम्मेदारी कौन लेगा?

अब मोहल्लेवासी मांग कर रहे हैं कि तत्काल नाली की सफाई, नियमित फॉगिंग और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाए, ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके।

👉 क्या नगर पालिका जागेगी या बीमारी फैलने का इंतज़ार किया जा रहा है?

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा ब्लॉक में अवैध ईंट भट्ठों का जाल, धुएं और राख से ग्रामीणों का जीवन दूभर

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर/तिल्दा-नेवरा।रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में अवैध लाल …