Breaking News

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशन में जिला अस्पताल पंडरी व मातृ-शिशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया

Khojkhbarchhattisgarh.com

ई-हॉस्पिटल, आभा आईडी, दवा-उपकरण व साफ-सफाई पर सख्त निर्देश

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता रायपुर

रायपुर | 06 जनवरी 2026

माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल जी के निर्देशन में संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं श्री संजीव झा द्वारा आज रायपुर स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी तथा जिला चिकित्सालय पंडरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं की स्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान NextGen E-Hospital प्रणाली एवं आधार बेस्ड अटेंडेंस के सुचारू संचालन के निर्देश दिए गए। ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों की शत-प्रतिशत आभा आईडी बनाने तथा प्रसव कक्ष में भर्ती सभी मरीजों का NextGen E-Hospital में अनिवार्य पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा गया।

मानव संसाधन व सेवाओं में सुधार पर ज़ोर

नवजात शिशु चिकित्सा इकाई (NICU) में भर्ती बच्चों की जानकारी लेते हुए वहां मौजूद मानव संसाधन की कमी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश संचालक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को दिए गए। साथ ही अस्पताल में आवश्यक दवाइयों, उपकरणों, रियजेंट एवं एंबुलेंस की 24×7 उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

पैथोलॉजी लैब, स्टोर व पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण

मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में संचालित पैथोलॉजी लैब के सुदृढ़ीकरण हेतु सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अस्पताल स्टोर का निरीक्षण कर सीजीएमएससी से प्राप्त दवाइयों की NextGen ई-हॉस्पिटल में एंट्री, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित भंडारण को लेकर स्टोर प्रभारी को निर्देशित किया गया।

पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती बच्चों की जानकारी लेते हुए 100% बेड ऑक्युपेंसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं DEIC में उपचार हेतु आने वाले बच्चों की सेवाओं की भी समीक्षा की गई। कालीबाड़ी मातृ-शिशु चिकित्सालय में स्वीकृत कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली गई।



जिला चिकित्सालय पंडरी की व्यापक समीक्षा

जिला चिकित्सालय पंडरी में आपातकालीन सेवाएं, ओपीडी पंजीयन, ओपीडी, सैंपल कलेक्शन, आईपीडी, हमर लैब, सीटी स्कैन, एक्स-रे, सोनोग्राफी, डायलिसिस एवं केंद्रीय मलेरिया जांच केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) एवं सिविल सर्जन से अस्पताल की कमियों पर चर्चा कर उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए।

अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा मरीजों एवं उनके परिजनों को सुविधाजनक व सुचारू स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु अस्पताल सलाहकार को विशेष निर्देश दिए गए।

ये रहे उपस्थित अधिकारी

निरीक्षण के दौरान
डॉ. एस. के. पामभोई (संचालक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग),
डॉ. मिथिलेश चौधरी (CMHO),
डॉ. एस. के. भंडारी (सिविल सर्जन),
डॉ. संजीव मेश्राम (उपसंचालक),
डॉ. विक्रम वर्मा (राज्य सलाहकार),
डॉ. शशि प्रभा बंजारे (अधीक्षक),
डॉ. लक्षमेंद्र यादव (RMO),
डॉ. अनुवेता गुप्ता अग्रवाल (RMO)
सहित वरिष्ठ चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

About Santosh Kumar

Check Also

चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह, एकता और संगठन का दिखा दम

Khojkhbarchhattisgarh.com सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु सिमगा 9 फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ …