खपरिकला स्कूल में गूंजा उत्सव का रंग, मंत्री टंकराम वर्मा ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता तिल्दा-नेवरा संतोष कुमार यदु
तिल्दा–नेवरा।जनपद पंचायत तिल्दा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपरिकला में शुक्रवार को रंगमंच एवं प्रार्थना शेड निर्माण का लोकार्पण समारोह एवं वार्षिकोत्सव–2026 का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, शिक्षक स्कूल प्राचार्य पोली कार्प तिर्की एवं शाला परिवार विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री मान. श्री टंकराम वर्मा जी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष मान. श्री नवीन अग्रवाल जी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मान. श्री अनिल अग्रवाल जी, मान . श्रीमती चंद्र कला वर्मा जी अध्यक्ष न पा तिल्दा मान. श्रीमती पलक विकास सुखवानी जी उपाध्यक्ष न पा तिल्दा ,भाजपा तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष मान. श्री मनोज निषाद जी, भाजपा तिल्दा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मान. श्री नरसिंह वर्मा जी, मान. श्री भागबली साहू जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्रामीण मान. श्रीमती सरिता नरेंद्र, डौंडे जी सरपंच ग्राम सिनोधा मान. श्रीमती अल्का रामअवतार साहू जी, उपसरपंच खपरीकला मान. श्री लोकेश साहू जी, उपसरपंच सिनोधा

शाला विकास समिति खपरिकला अध्यक्ष मान. श्री डागेश्वर साहू जी, भाजपा तिल्दा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष मान. श्री पोलिकार्य तिवारी जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित अतिथियों व दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा को समाज के विकास की मजबूत नींव बताते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा नव-निर्मित रंगमंच एवं प्रार्थना शेड का विधिवत लोकार्पण किया गया। ग्राम पंचायत खपरिकला के सरपंच श्री रामेश्वर साहू, उपसरपंच श्रीमती अलका साहू एवं सचिव श्री प्रदीप कुमार वर्मा सहित ग्रामवासियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
khojkhbarchhattisgarh hindi news