Breaking News

कानून से खिलवाड़ पड़ा भारी: तिल्दा-नेवरा में 8 उपद्रवी सलाखों के पीछे

Khojkhbarchhattisgarh.com

शांति भंग करने वालों पर पुलिस का कहर, गांव में हड़कंप

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ तिल्दा-नेवरा संवाददाता संतोष कुमार यदु

तिल्दा-नेवरा | 10 जनवरी 2026
तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 8 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस की इस निर्णायक कार्रवाई से क्षेत्र में साफ संदेश गया है कि अब उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस पेट्रोलिंग टीम को ग्राम खम्हरिया से जबरन विवाद, गाली-गलौज और मारपीट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पूरी तरह उग्र होकर पुलिस की समझाइश को नजरअंदाज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।

स्थिति के बेकाबू होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ जेल वारंट जारी किया गया।

जेल भेजे गए असामाजिक तत्व

अज्जू पोर्ते (22)

सज्जू पोर्ते (20)

नितेश पोर्ते (22)

उमेश पोर्ते (24)

देवभंज पोर्ते (50)

रोशन पोर्ते (24)

सुनील पोर्ते (39)

सूरज पोर्ते (23)
(सभी निवासी: ग्राम सिर्वे, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर)


पुलिस का सख्त अल्टीमेटम

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने, लड़ाई-झगड़ा और उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

About Santosh Kumar

Check Also

चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह, एकता और संगठन का दिखा दम

Khojkhbarchhattisgarh.com सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु सिमगा 9 फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ …