Breaking News

गौसेवा व धर्म प्रेम के लिए युवा उद्योगपति घनश्याम अग्रवाल संतों से हुए सम्मानित

Khojkhbarchhattisgarh.com

घनश्याम अग्रवाल को गौसेवा, धर्मप्रेम और समाजहित में उल्लेखनीय योगदान

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु

तिल्दा–नेवरा। नगर के युवा उद्योगपति, गौशाला संरक्षक एवं समाजसेवी घनश्याम अग्रवाल को गौसेवा, धर्मप्रेम और समाजहित में उल्लेखनीय योगदान के लिए सद्गुरु कबीर स्मृति महोत्सव में विशेष सम्मान प्रदान किया गया। यह भव्य आयोजन 4 जनवरी को रायपुर में सद्गुरु कबीर विश्व शांति मिशन, छत्तीसगढ़ संत संगठन के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

महोत्सव में कबीर पंथ के अंतर्राष्ट्रीय संत शिरोमणि गुरुभूषण साहेब (गुजरात) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित घनश्याम अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संतों ने उनके द्वारा निरंतर की जा रही गौ माता की सेवा, धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम, नरेंद्र मोदी विचार मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव दास जी साहू तथा तिल्दा–नेवरा तहसील अध्यक्ष मोहन दास साहू को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष तिल्दा–नेवरा में आयोजित प्रसिद्ध संत प्रदीप मिश्रा (सीहोर) के कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार भी समाजसेवी घनश्याम अग्रवाल ही थे, जिसकी व्यापक प्रशंसा हुई थी।

इस अवसर पर गुजरात, कबीर मठ नादिया, दूधाधारी मठ रायपुर, पटेश्वर धाम जामडी पाट सहित देश के अनेक प्रतिष्ठित संत उपस्थित रहे। सभी संतों ने एक स्वर में घनश्याम अग्रवाल द्वारा की जा रही गौसेवा, धर्म प्रचार और समाजसेवा की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए निरंतर सेवा पथ पर अग्रसर रहने का आशीर्वाद दिया।

About Santosh Kumar

Check Also

नफरत मिटेगी तभी मजबूत होगा भारत : राष्ट्रीय सेमिनार में विचार

Khojkhbarchhattisgarh.com ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु दिल्ली 9फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ भारत की …