Breaking News

राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने घनश्याम अग्रवाल

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा–नेवरा के लिए गौरव का क्षण, उपभोक्ता हितों को मिलेगा मजबूत नेतृत्व

तिल्दा–नेवरा।
राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम ने उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए तिल्दा–नेवरा के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी घनश्याम अग्रवाल को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आशय की औपचारिक घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने विश्वास और सम्मान के साथ की।

घनश्याम अग्रवाल की नियुक्ति से न केवल संगठन को अनुभवी, दूरदर्शी और जमीनी नेतृत्व मिला है, बल्कि तिल्दा–नेवरा क्षेत्र में भी खुशी एवं गौरव का वातावरण व्याप्त है। समाजसेवा और जनहित के क्षेत्र में उनका योगदान वर्षों से उल्लेखनीय रहा है।

नव नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल लंबे समय से सामाजिक जागरूकता अभियानों, जनकल्याणकारी कार्यों तथा धार्मिक आयोजनों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उनके प्रयासों से नगर की सामाजिक छवि को नई पहचान मिली है। हाल ही में तिल्दा–नेवरा में आयोजित सिहोर वाले परम संत श्री प्रदीप मिश्रा जी की शिवपुराण कथा के वे प्रमुख आयोजक रहे, जो क्षेत्र में आस्था और सामाजिक एकता का बड़ा उदाहरण बना।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव (छत्तीसगढ़) दास जी साहू ने कहा कि घनश्याम अग्रवाल जैसे समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति का संगठन से जुड़ना उपभोक्ता अधिकारों की लड़ाई को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम एक पैन इंडिया संगठन है, जो देशभर में उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, जागरूकता और शोषण के विरुद्ध निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन उपभोक्ताओं को गलत व्यापारिक प्रथाओं, दुकानदारों, फर्मों एवं कंपनियों से बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

About Santosh Kumar

Check Also

चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह, एकता और संगठन का दिखा दम

Khojkhbarchhattisgarh.com सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु सिमगा 9 फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ …