Breaking News

तिल्दा-नेवरा थाना  का औचक निरीक्षण, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने परखी पुलिस की चुस्ती-दुरुस्ती

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु

तिल्दा-नेवरा। पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने थाना तिल्दा-नेवरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, रीडर कक्ष, हवालात सहित पूरे थाना परिसर की बारीकी से जांच की गई। थाना परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस सुश्री मानसी नानाभाउ साकोरे भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने थाना परिसर में मौजूद शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद कर दर्ज मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों में तेज़ व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, स्वच्छता और व्यवस्थागत मजबूती बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, गोपनीयता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने की चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी:
थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी, बी.एल. देवांगन, पुनीत राम साहू, आलोक शर्मा, मुकेश नायक, सुशील पांडेय, कुजूर, दीपक सेन सहित थाना पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …