Breaking News

धरसींवा में संगठन की हुंकार, परसतराई से सदस्यता अभियान को मिली नई रफ्तार

Khojkhbarchhattisgarh.com

रायपुर ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु

रायपुर ग्रामीण | 19 जनवरी 2026
धरसींवा खंड अंतर्गत ग्राम परसतराई में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं सहयोगी संगठनों की संयुक्त संगठनात्मक बैठक व सदस्यता अभियान ने क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना तथा छत्तीसगढ़िया अस्मिता के विचार को गांव-गांव तक पहुंचाना रहा।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूती देने के लिए जुझारू सेनानियों को अहम पदभार सौंपे गए। साथ ही भविष्य की रणनीति पर व्यापक मंथन हुआ। कार्यक्रम में युवा, महिलाएं, दीदी-महतारी संगवारी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे आयोजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर 25 नए साथियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति तथा अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं का तेजी से क्षेत्रीय संगठन से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि संगठन के प्रमुख पदाधिकारी वर्तमान में जेल में हैं, जिसे लेकर विरोधी दल संगठन के कमजोर होने का भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट है। संगठन पहले से अधिक संगठित, अनुशासित और संघर्षशील होकर आगे बढ़ रहा है। पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को दिग्गज कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।

महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया गया। विस्तार अभियान के तहत सभी सेनानियों व पदाधिकारियों को घर-घर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, जिस पर सर्वसम्मति बनी।

बैठक में मौजूद ग्रामवासियों ने संगठन से जुड़ने की सहमति जताई और जनहित के मुद्दों पर एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया। वक्ताओं ने दो टूक कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा, जल-जंगल-जमीन और स्थानीय अधिकारों की रक्षा के लिए यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम में वर्तमान सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा गया कि प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को जेल में डालकर छत्तीसगढ़ियावाद की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यह आंदोलन न रुकने वाला है और न झुकने वाला। आने वाले समय में यह संघर्ष और उग्र होगा, जिससे राष्ट्रीय दलों की मुश्किलें बढ़ेंगी।

वक्ताओं ने दोहराया कि संगठन की मूल विचारधारा “छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ियावाद” है, जिसे लेकर अब युवाओं में स्पष्ट चेतना विकसित हो रही है।

कार्यक्रम का समापन एकता, संगठनात्मक मजबूती और संघर्ष के संकल्प के साथ किया गया।

About Santosh Kumar

Check Also

चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह, एकता और संगठन का दिखा दम

Khojkhbarchhattisgarh.com सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु सिमगा 9 फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ …