
ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु
रतनपुर / बिलासपुर।
सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मां भगवती महामाया सिद्ध शक्ति पीठ की पावन धरा रतनपुर, जिला बिलासपुर में दिनांक 25 जनवरी 2026, रविवार को प्रातः 11:00 बजे से एक भव्य एवं ऐतिहासिक महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
यह सम्मेलन मान. प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती धनमती यादव, मान. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती किरण यादव, मान. प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सविता यादव एवं मान. प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीमती गीता यादव के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश महिला संगठन का गठन करना है, जिसके पश्चात शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न किया जाएगा। सम्मेलन के माध्यम से यादव समाज की महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, आध्यात्मिक एवं राजनीतिक सर्वांगीण विकास को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

आयोजकों ने यादव समाज की समस्त मातृशक्ति से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सम्मेलन को सफल बनाएं।
आयोजकों का कहना है कि नारी शक्ति को जागृत कर यादव समाज को आगे बढ़ाना ही इस सम्मेलन का मूल उद्देश्य है, तथा महिलाओं की सहभागिता ही कार्यक्रम की वास्तविक सफलता होगी।
इस संबंध में जानकारी दिनेश कुमार यादव (गोलू), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा खोज ख़बर छत्तीसगढ़ को प्रदान की गई।

khojkhbarchhattisgarh hindi news