Breaking News

प्रदेशभर में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, ग्राम पंचायतों में हुआ भव्य ध्वजारोहण

Khojkhbarchhattisgarh.com

सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता

प्रदेशभर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे उत्साह, देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायतों से लेकर विद्यालय परिसरों तक तिरंगा शान से लहराया और “जय हिंद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

ग्राम पंचायत छछान पाहरी में सरपंच श्री उबारन सिंह बांधें ने ध्वजारोहण कर सभी ग्रामवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पंच श्री आकाश गेडरे, रोजगार सहायक श्री गोपाल दास बंजारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।  आस पास के क्षेत्र के ग्राम पंचायतो में भी

ग्राम पंचायत डोगरिया के मिडिल एवं प्राइमरी स्कूल परिसर में सरपंच श्री मालिक राम जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर उपसरपंच श्री राजा कुर्रे, समस्त पंचगण एवं भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत सरारीडीह  में सरपंच श्री नरसिंह वर्मा ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में उपसरपंच श्री चंद्र प्रकाश साहू, समस्त पंचगण, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।

ग्राम पंचायत बासिन के प्राथमिक शाला परिसर में सरपंच श्रीमती शैलेंदी रिंकू ध्रुव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। इस अवसर पर उपसरपंच श्री उलास राम साहू, ग्राम के गणमान्य नागरिक श्री संजय वर्मा, हेमलाल पात्रे, फेरहा राम, विजय निषाद, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्राम बहेराडीह में भी सरपंच श्री उबारन सिंह बांधें द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों के साथ सरपंच ने सभी ग्रामवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पंच श्री आकाश गेडरे, रोजगार सहायक श्री गोपाल दास बंजारे, समस्त पंचगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

प्रदेशभर में आयोजित इन कार्यक्रमों ने देशभक्ति, एकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

About Santosh Kumar

Check Also

नफरत मिटेगी तभी मजबूत होगा भारत : राष्ट्रीय सेमिनार में विचार

Khojkhbarchhattisgarh.com ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु दिल्ली 9फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ भारत की …