
रायपुर ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता
रायपुर। आबकारी विभाग रायपुर ने अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 45 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला (शोले) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता एवं कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 25 जनवरी 2026 को की गई।

सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने वार्ड क्रमांक 10, ग्राम-भूमिया, थाना तिल्दा निवासी अनिल पारधी पिता मोहन पारधी के रिहायशी मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान अवैध रूप से धारित 250 पाव देशी मदिरा मसाला बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 45 बल्क लीटर आंकी गई।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। प्रकरण का पंजीयन आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा का विशेष योगदान रहा।
आबकारी विभाग की इस सख़्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

khojkhbarchhattisgarh hindi news