Breaking News

धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ न्यूज़ संस्थान को स्वेच्छ से  जनहित के पत्रकारिता के लिएआप  हमें अपना सहयोग राशि  प्रदान कर सकते हैं धन्यवाद आपका

तिल्दा नेवरा | रायपुर
थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में आम लोगों को धारदार हथियार दिखाकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार स्प्रिंगदार बटननुमा चाकू जप्त किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 44/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दिनांक 30 जनवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि जोता रेलवे फाटक के आगे तिल्दा में एक युवक हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी खुलेआम चाकू लहराते हुए लोगों में भय पैदा करता पाया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ लिया और उसके कब्जे से धारदार बटनदार लोहे का चाकू बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: शिवा साहू
पिता: मेघू साहू
उम्र: 20 वर्ष
निवासी: वार्ड क्रमांक 19, तिल्दा
थाना: तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)

आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक कुमार झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देश पर क्षेत्र में निगरानी, गुंडा-बदमाश एवं अड्डेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राजेश सिकरवार तथा पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक किशोर शर्मा एवं कुलदीप वर्मा की अहम भूमिका रही।

✦ तिल्दा नेवरा पुलिस का साफ संदेश – कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ✦

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा ब्लॉक में अवैध ईंट भट्ठों का जाल, धुएं और राख से ग्रामीणों का जीवन दूभर

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर/तिल्दा-नेवरा।रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में अवैध लाल …