Breaking News

मंदिर हसौद में पुलिस मितानों की बैठक में सख्त हिदायत

Khojkhbarchhattisgarh.com

कानून-व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों और सड़क सुरक्षा पर रहेगा पैनी नजर

आरंग ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता

आरंग। थाना मंदिर हसौद परिसर में मंगलवार 17 फरवरी को पुलिस मितानों की अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (पुलिस अधीक्षक ग्रामीण) के निर्देश पर हुई, जिसमें कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने पर स्पष्ट रणनीति बनाई गई।

बैठक में अभिषेक झा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण), लम्बोदर पटेल (उप पुलिस अधीक्षक माना), थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष यादव सहित जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
जनहित फाउंडेशन के चेयरमैन ऋषभ सोनी ने भी बैठक में भाग लेकर पुलिस और समाज के साझा प्रयासों पर जोर दिया।

संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत सूचना देने की अपील

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने दो टूक कहा कि “पुलिस मितान ही पुलिस और जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी हैं।”
उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर सतर्क नजर रखें और किसी भी संदिग्ध हरकत की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

सामाजिक सौहार्द और जनसहयोग पर फोकस

उप पुलिस अधीक्षक लम्बोदर पटेल ने पुलिस मितानों को आमजन की समस्याओं को समझने, समन्वय बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

जनहित फाउंडेशन के चेयरमैन ऋषभ सोनी ने कहा कि विश्वास और सहयोग से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान में हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित वाहन संचालन को लेकर जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी। स्पष्ट संदेश:
अब मंदिर हसौद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सामाजिक समन्वय और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस और जनता मिलकर सख्त कदम उठाएंगे।

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा नेवरा थाना की सख्त कार्रवाई
होली से पहले उपद्रव करने वाले 3 असामाजिक तत्व जेल भेजे गए

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता तिल्दा-नेवरा :  होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति …